गाय का दूध
दोस्तों दूध पीना सबको पसंद हो न हो पर दूध से बनि मिठाईयाँ चाय कॉफी आईसक्रीम सब को पसंद है। दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्डीयो के लिए फायदेमंद होता है, यह बात तो आप जानते हैं, लेकिन भैंस या बकरी का दूध या पैकेट का दूध पीने के बजाए अगर आप भारतीय (देशी) गाय का दूध पिया जाए, तो आप पाएंगे यह अनोखे और बेशकीमती बेहतरीन फायदे। गाय का दूध पीने से शरीर हमेशा स्वस्थ और ताकतवर रहता है। इससे शरीर में किसी भी तत्व की कमी नहीं रहती।
तो चलिए दोस्तों जानते है दूध के कुछ अनुके फायदे :-

- गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।
- इसमें विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। और इसके प्रयोग से पुराना बुखार, मानसिक रोग, पेट के रोग, हृदय रोग में लाभ मिलता है।
- पित्त संबंधी सभी समस्याओं के निवारण के लिए गाय का दूध बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है और गैस की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
- बच्चों के दिमागी विकास के लिए यह दूध लाभदायक माना जाता है।
- गाय के कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी और चमकदार होती है। वहीं एक चम्मच कच्चे दूध में केसर मिलाकर होंठों पर मालिश करें तो उससे होठों का कालापन भी दूर होता है।
- किसी बच्चे या व्यक्ति के बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध बेहद लाभदायक है ।
- गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है जो आंखों की रौशनी को बढ़ाता है।
- दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में गाय का दूध प्रभावकारी है।
- पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय कर दूध पीना बेहद कारगर उपाय है। गाय का दूध वीर्य को गाढ़ा कर
शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है और बल प्रदान करता है।
- मूत्राशय से संबंधित रोगों में गाय के दूध में गुड़ मिलाकर पीने से काफी फायदा मिलता है।

No comments